फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तेवडा के इब्राहिम हत्याकांड का खुलासा

तेवडा के इब्राहिम हत्याकांड का खुलासा

Mon, 14 Aug 2017 01:20 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
तेवडा के इब्राहिम हत्याकांड का खुलासा
तेवड़ा के इब्राहिम हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने इब्राहिम हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी देहात अजय सहदेव ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि तेवड़ा निवासी इब्राहिम पुत्र यासीन की 10 जून की रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इस्माइल पुत्र मजीद ग्राम कम्हेड़ा द्वारा ककरौली थाने पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। ककरौली एसओ अनिल कुमार सिंह के वारदात की जांच पड़ताल की। विवेचना के दौरान इब्राहिम की हत्या में मुरसलीन पुत्र इस्माइल, खुर्शीद पुत्र सुलेमान, मोबीन पुत्र छोटा उर्फ मुस्तफा निवासीगण तेवड़ा के नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को ककरौली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका साथी सुक्खा उर्फ जाहिद पुत्र सईद निवासी ग्राम तेवड़ा के साथ मिलकर चारों ने घटना की रात इब्राहिम के घर में घुसकर रात्रि 12.30 बजे उसकी सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर और दो कारतूस खेड़ी फिरोजाबाद की पुलिया के पास पापुलर के खेत से बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2015 में गांव के ही राजेंद्र की लड़की को भगाने में उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखा गया था, जो कोर्ट में चल रहा है, जिसके कारण वह परेशान थे । हम इब्राहिम के पैर में गोली मारकर केस बनाना चाह रहे थे। इस मामले में वह गांव के ही राजेंद्र व बाबू को फंसाने चाहते थे, क्योंकि राजेंद्र पर मुकदमे का दबाव बनाकर मुकदमे में फैसला किया जा सके। जल्दबाजी में गोली पैर में लगने के बजाए सीने में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed