{"_id":"5cddab1cbdec2207186a5ba8","slug":"191558031132-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में दो पक्षों में संघर्ष, हमले में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शाहपुर में दो पक्षों में संघर्ष, हमले में दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में दो पक्षों में संघर्ष
खतौली। गांव शाहपुर में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
थाना शाहपुर गांव में रवि पुत्र मलखान और जतिन पुत्र जगसिंह का बुधवार की रात को किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी व डंडे चल गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हमले में रवि और जतिन घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने जतिन और रवि को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।