{"_id":"5ccc8a71bdec22073b651b22","slug":"191556908657-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में चोरी, व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो दुकानों में चोरी, व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बदमाशों ने दो दुकानों के गल्ले से हजारों की नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। घटना के बाद में व्यापारियों में आक्रोश जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित आलू मंडी चौराहे पर लंबा बाजार निवासी हरशूल सिंधी की कॉस्मेटिक जोन नाम से दुकान है। उसके पास ही में त्रिलोक सिंधी की संजय ड्रिंक्स नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार रात बदमाश उक्त दोनों दुकानों के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर उसके रास्ते भीतर घुस गए। बदमाशों ने कॉस्मेटिक जोन के गल्ले से 40 हजार की नकदी और कीमती सामान और संजय ड्रिंक्स के गल्ले से करीब पांच हजार रुपये, पूजाघर में रखे सिक्के और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह दोनों दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे, जिसके बाद घटना की जानकारी मिली। दो दुकानों में चोरी की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसआई विनय शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों व्यापारियों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित दो दुकानों में चोरी की वारदात के बाद शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश दिख रहे हैं, जिन्हें चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है।