{"_id":"5c8fef72bdec22141f00e0cf","slug":"191552936818-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद महिला को सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद महिला को सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के बाद महिला को सड़क किनारे फेंका
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव के निकट सोमवार सुबह एक महिला अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। महिला की हालत और शरीर पर चोटों के निशान देख उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की शनाख्त होने के बाद ही उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिल पाएगी।
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव के निकट सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक महिला अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। करीब 35 वर्ष उम्र की उक्त महिला हल्के हरे रंग का सूट-सलवार पहने हुए है, जिसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे और चेहरे पर भी बुरी तरह से सूजन थी। महिला के शरीर पर किसी तरह के आभूषण, यहां तक कि हाथों में चूड़ियां तक नहीं मिली। महिला की हालत देख उसे जबरन नशा आदि देने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वहां किसी गाड़ी से लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात महिला के अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसे बुढ़ाना सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते महिला को प्राथमिक उपचार देकर मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि महिला को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में मेरठ मेडिकल के साइको डिपार्टमेंट में गहन चिकित्साकक्ष में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया देखने में महिला मनोरोगी प्रतीत हो रही है, जिसके होश में आने के बाद ही उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिल पाएगी।