फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सब्जी बेचने गया ग्रामीण वापस नही आया

सब्जी बेचने गया ग्रामीण वापस नही आया

Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सब्जी बेचने गया ग्रामीण वापस नही आया
सब्जी विक्रेता लापता
विज्ञापन

बुढ़ाना। गांव परासौली निवासी सब्जी विक्रेता जौला गांव गया ग्रामीण वापस नहीं लौटा। उसके नहीं लौटने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उसकी ठेली गांव में खड़ी हुई मिली। लापता हुए ग्रामीण की पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी ब्रह्मपाल कश्यप (42) पुत्र पाल्ली सब्जी विक्रेता है। ब्रह्मपाल ठेली में अपने तथा पड़ोसी गांवों में सब्जी बेचने जाता है। 12 जनवरी को ब्रह्मपाल अपने गांव की पैठ से सब्जी खरीदकर ठेली द्वारा सब्जी बेचने के लिए पड़ोसी गांव जौला में गया था। 12 जनवरी के बाद से ब्रह्मपाल गायब है। उसके नहीं लौटने पर उसकी पत्नी सीमा व परिवार वालों ने जौला गांव में जाकर उसकी तलाश की। सब्जी विक्रेता की ठेली गांव में खड़ी हुई मिली। उसकी पत्नी सीमा ने शनिवार को पति की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed