फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सदर बाजार में देर रात बुजुर्ग दंपति से लूट का प्रयास

सदर बाजार में देर रात बुजुर्ग दंपति से लूट का प्रयास

Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार में देर रात बुजुर्ग दंपति से लूट का प्रयास
सदर बाजार में देर रात बुजुर्ग दंपति से लूट की कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सदर बाजार निवासी रिटायर बुजुर्ग पीडब्लूडी ठेकेदार के साथ उन्हीं की पुत्रवधू ने एक युवक के साथ घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। ऐनवक्त पर बुजुर्ग दंपति के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने महिला को चाकू समेत पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी बुजुर्ग ब्रजभूषण शर्मा रिटायर पीडब्लूडी ठेकेदार हैं, जो मकान में अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। रविवार देर रात करीब 9.15 बजे बाइक सवार एक युवक व बुर्कानशीं महिला ब्रजभूषण शर्मा के घर पहुंचे और मिठाई देने की बात कहते हुए जबरन अंदर घुस गए। आरोप है कि घर में घुसते ही बुर्कानशीं महिला व युवक ने चाकू निकाल लिए और लूटपाट के इरादे से बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाने का प्रयास करने लगे। यह देख बुजुर्ग दंपति ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बुर्कानशीं महिला को तो चाकू के साथ मौके से ही पकड़ लिया, जबकि उसके साथ आया युवक फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया व इंस्पेक्टर डीके त्यागी मौके पर पहुंचे और पीड़ित बुजुर्ग दंपति व पकड़ी गई महिला से पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि जब बुर्कानशीं महिला का बुर्का उतरवाया गया तो सभी हक्के-बक्के रह गए, क्योंकि बुर्का पहने महिला ओर कोई नहीं, बल्कि बुजुर्ग दंपति की पुत्रवधू दीप शर्मा पत्नी संजय शर्मा थी। उन्होंने बताया कि आरोपी पुत्रवधू से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसका मकसद क्या था? वहीं, मौके से फरार हुए युवक की भी जानकारी जुटाई जा चुुकी है, जिसके बाद एक टीम को उसकी तलाश में लगा दिया गया है। देर रात तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

वेल्डिंग मैकेनिक को दबोचा
छपार। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी मुर्तजा के खेत से शुक्रवार देर रात बदमाशों ने बड़ी हैरो चोरी कर ली थी, तभी से पीड़ित किसान चोरों की तलाश में लगा हुआ था। इसी दौरान रविवार दोपहर किसान की चोरी हुई हैरो गांव बसेड़ा में एक वेल्डिंग मिस्त्री की दुकान पर कटी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटी हैरो को कब्जे में लेते हुए आरोपी मिस्त्री को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को आपत्तिजनक मेसेज भेजने वाला दबोचा
भौराकलां। कस्बा सिसौली निवासी युवती ने कुछ दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर गांव के ही युवक पर मोबाइल पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाया था, तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना पुलिस के एसआई इंतजार अहमद ने बताया कि आरोपी को शनिवार देर रात मोबाइल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed