फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अध्यापक को फोन पर एनकाउंटर की धमकी दी

अध्यापक को फोन पर एनकाउंटर की धमकी दी

Tue, 01 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक को फोन पर एनकाउंटर की धमकी दी
अध्यापक को फोन पर एनकाउंटर की धमकी दी
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे के अध्यापक को फोन पर कथित अज्ञात व्यक्ति ने अपने को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर एनकाउंटर करने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

मोहल्ला मंगल बाजार निवासी अध्यापक विकास दीप पुत्र सोहन लाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बिजनौर के एक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। सोमवार दोपहर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन पर उस अज्ञात व्यक्ति ने अपने आपको क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उन्हें गाजियाबाद आने के लिए कहा। गाजियाबाद आने का कारण पूछने पर फोन करने वाले ने बताया कि आपके पर धोखाधड़ी का एक मामला है, उसके लिए गाजियाबाद आना पड़ेगा। अध्यापक ने उस व्यक्ति को बताया कि वह एक अध्यापक है और न ही आज तक उसके ऊपर कोई मामला दर्ज है। यह सुनते ही उस व्यक्ति ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी। धमकी देते हुए कहा या तो आसानी से आ जाना, वरना घर से उठाकर लाया तो एनकाउंटर कर दूंगा। विकास दीप के पास इस पूरे प्रकरण की मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed