फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुशील मूंछ के घर नोटिस चस्पा

सुशील मूंछ के घर नोटिस चस्पा

Sat, 10 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ के घर नोटिस चस्पा
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के सूचीबद्ध गिरोह के माफिया सरगना सुशील मूंछ को मुजफ्फरनगर पुलिस भी तलाश कर रही है। वह शहर कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने उसके घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी माफिया सरगना सुशील मूंछ मेरठ में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से सुर्खियों में है। मेरठ पुलिस को उसकी तलाश है, उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। सुशील को मेरठ पुलिस ने गत 24 जनवरी को परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोहरका में हुए मां-बेटे के डबल मर्डर का षड्यंत्र रचने का आरोप बनाया है। अब मुजफ्फरनगर पुलिस भी उसे दबोचने की तैयारी में लगी है। मेरठ के दोहरे हत्याकांड में पुलिस कुख्यात के घर की कुर्की कर चुकी है। अब कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है। फरवरी माह में कुख्यात के खिलाफ कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किए थे। तब से वह फरार चल रहा है। उसके हाथ नहीं लगने पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सुशील मूंछ के घर पर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि गाजियाबाद निवासी नमिता ने गत वर्ष 10 अगस्त 2017 को शहर कोतवाली पर दक्षिणी सिविल लाइन निवासी भूषण, रोहित आदि के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके नई मंडी में स्थित उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों भूषण और रोहित को गिरफ्तार कर हाल में ही जेल भेजा है। सुशील मूंछ की संलिप्ता सामने आने पर उसे 120 बी का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed