फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गौकशी का आरोपी यामीन गिरफ्तार

गौकशी का आरोपी यामीन गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
गौकशी का आरोपी यामीन गिरफ्तार
गोकशी का आरोपी यामीन गिरफ्तार
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने पुलिस पर फायर करने और गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति सीकरी-सिकंदर मार्ग पर रजवाहे की पटरी पर घूम रहा है। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम यामीन उर्फ तांती पुत्र बुंदू निवासी सीकरी बताया। आरोपी यामीन ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को यामीन अपने ही गांव के यासीन, मुकीम, मुस्तकीम, याकूब उर्फ कोबरा, आशू के साथ सीकरी के जंगल में गॉोकशी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायर करते हुए सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिनके खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया था। यामीन उर्फ तांती के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed