फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिरालसी नहर पर फिर लुटे राहगीर

बिरालसी नहर पर फिर लुटे राहगीर

Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिरालसी नहर पर फिर लुटे राहगीर
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। बिरालसी नहर पर छात्र और उसके दो साथियों से बदमाशों ने पिटाई कर मोबाइल फोन, नगदी और सामान लूट लिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी पर पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात गांव मंगनपुर निवासी छात्र विपिन मेरठ यूनिवर्सिटी से मार्कशीट लेकर गांव लौट रहा था। रात होने के कारण वह बिरालसी तक बस से आ गया। बिरालसी में गांव से अपने साथियों को गांव जाने के लिए बाइक पर बुला लिया। तीनों बाइक से चले तो चौकी से मात्र 800 मीटर की दूरी पर छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बाइक की चाबी निकालनी चाही, लेकिन चाबी नहीं निकल पाई। जिस पर नाराज बदमाशों ने नवीन उर्फ जोनी की पिटाई की जबकि दूसरे साथी रोबिन के दो मोबाइल फोन और नगदी लूट ली। विपिन का पर्स लूट लिया। इसमें एटीएम कार्ड, नगदी और आई कार्ड था। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डेढ़ महीने में इस मार्ग पर लूटपाट की चौथी घटना है। एक ही गैंग एक ही स्टाइल में लूटपाट कर रहा है, लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम है। जबकि बिरालसी चौकी पर एक मोबाइल जीप के अलावा डायल 100 पुलिस की जीप हर समय मौजूद रहती है। सहारनपुर बार्डर से सटी बिरालसी चौकी बेहद संवेदनशील मानी जाती है। ग्रामीणों ने बढ़ती लूटपाट की घटनाओं पर चौकी पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की सघन चेकिंग कराई
चरथावल। थाना प्रभारी डीके त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने शासन के आदेशों के अनुपालन में शुक्रवार को कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग कराई। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। चरथावल नहर पुल, बिरालसी और दधेडू चौकी पर चेकिंग कराई गई। संदिग्ध चौपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। तीन सवारी वाले दुपहिया वाहन चालकों का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed