{"_id":"5978e8da4f1c1be33e8b46f9","slug":"191501096154-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की खातिर बेटे ने मां को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की खातिर बेटे ने मां को मार डाला
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की खातिर बेटे ने मां को मार डाला
मुजफ्फरनगर। ककरौली के गांव खाईखेड़ा में वृद्घा नत्थो देवी की हत्या उसके बेटे ने ही गला दबा कर की थी। पुलिस ने वारदात के सात माह बाद हत्यारोपी बेटे राजवीर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। उसने जमीन की खातिर मां की हत्या की। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइंस के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि ककरौली थाना क्षेत्र के खाईखेडा गांव की नत्थो (65) की जंगल में गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राजवीर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने राजवीर के मोबाइल की सीडीआर निकवाई। उसकी घटनास्थल के पास ही लॉकेशन मिली। जांच के दौरान पुलिस ने राजवीर को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। पूछताछ में राजवीर ने मां की गला घोंट कर हत्या करना स्वीकार किया। प्रेसवार्ता में उसने बताया कि उसकी मां ने अपनी करीब तीस बीघा जमीन उसकी दोनों बहनों राजवीरी और शिमला के नाम करना चाहती थी, जबकि वह एकलौता बेटा है, उसके चार बच्चे हैं। इसी कारण उसने मां की जंगल में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसने बताया कि उसे मां की हत्या को कोई अफसोस नहीं है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।