फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमी के पिता की पीट-पीटकर हत्या

प्रेमी के पिता की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 12 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के पिता की पीट-पीटकर हत्या
अगवा कर प्रेमी के पिता की हत्या, सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को मिनी ट्रक के पास फेंका
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रसूलपुर गांव से प्रेमी के पिता का युवती के परिजनों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी शव को शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। शाहजहांपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा है। युवती पक्ष का पूरा परिवार गांव से फरार हो गया है।
पुलिस के मुताबिक मीरापुर के गांव रसूलपुर से तीन जुलाई को रियासत की बेटी साहिबा उर्फ रानी को गांव का ही युवक अब्दुल उर्फ दुल्ला पुत्र शाकिर ले गया था। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक और उसकी एक बहन को नामजद करते हुए पांच जुलाई को थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद युवती से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया था। उधर, लड़की के परिजन आरोपी युवक और युवती की तलाश में जुटे रहे। आरोप है कि युवक-युवती के नहीं मिलने पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी युवक के पिता शाकिर (45) को बस स्टैंड के निकट कमलियान मोहल्ले से अगवा कर लिया। पुलिस के मुताबिक शाकिर का अपहरण कर आधा दर्जन लोग एक कार में डालकर उसे बाईपास के निकट एक मकान में ले गए, जहां थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर फरार युवक-युवती के बारे में की जानकारी ली गई। युवक के पिता शाकिर ने बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है और लखनऊ के एक होटल में ठहरे हैं। इस सूचना पर युवती के परिजन शाकिर को साथ लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। आरोप है कि कार सवार लोगों ने रास्ते में भी शाकिर की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी जनपद शाहजहांपुर के पास मौत हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने शाकिर की हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की नीयत से उसे कार से एक मिनी ट्रक के सामने फेंक दिया। मिनी ट्रक चालक ने किसी तरह खुद को बचा लिया। कार में सवार लोगों ने ट्रक के निकल जाने पर शाकिर के शव को पुन: कार में डाल लिया और बरेली की ओर रवाना हो गए। इसी दौरान आगे जाकर ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दे दी। शाहजहांपुर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी शाकिर के शव और कार को छोड़कर भाग निकले। शाहजहांपुर जनपद के कटरा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार ने किसी तरह शव की जानकारी लेकर इंस्पेक्टर मीरापुर अरविंद कुमार सिंह से बात की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपहरण के बाद हत्या की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान मोहम्मद इस्तखार अन्य कुछ लोगों के साथ शाहजहांपुर पहुंचे और जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव देर रात गांव पहुंचेगा। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने सारे घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी अनंत देव तिवारी को दी। बताया कि यदि पीड़ित पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम मचा
मीरापुर। मृतक की पत्नी और आठ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की पक्ष गांव से फरार हो गया है। गांव में सन्नाटा पसरा है। शाकिर रेहड़ा चलाकर जीवनयापन करता था। मृतक के फरार युवक समेत नौ बच्चे हैं, जबकि युवती का पिता रियासत भी बुग्गी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। ग्रामीणों ने बताया कि लड़की पक्ष ने इससे पूर्व भी आरोपी युवक के तीन रिश्तेदारों को उठाकर उनके साथ भी जबरदस्त मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed