फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सप्ताह बीतने पर भी पकड़ से दूर हैं बवाली

सप्ताह बीतने पर भी पकड़ से दूर हैं बवाली

Tue, 04 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह बीतने पर भी  पकड़ से दूर हैं बवाली
पकड़ में नहीं आ रहे पत्थरबाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खालापार के पत्थरबाजों ने पुलिस को पसीना ला दिया है। सप्ताह भर से दिन-रात दबिशों में जुटी पुलिस खालापार के बवालियों को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल खालापार जाते हैं और बैरंग लौट आते हैं। आरोपी घटना वाले दिन से ही घरों पर ताले लगाकर परिजनों सहित फरार चल रहे हैं। पुलिस की नाकामी पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई है।
खालापार के कस्सावान में गत मंगलवार को गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया था। आरोपियों द्वारा शोर मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़ ने पुलिस पर हमला बोलकर तीनों को छुड़ा लिया और पुलिस की गाड़ी तोड़ डाली थी। मामले में 17 नामजद और 25-30 के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस अभी तक दो ही नामजद आरोपियों को जेल भेज पाई है। सप्ताह भर से दिन रात पुलिस दबिशें दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हो चले हैं। गिरफ्तारी को लेकर बवालियों ने पुलिस को पसीना ला दिया है। सभी आरोपी घटना के बाद से ही मकानों पर ताले लगाकर परिजनों सहित फरार हैं। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल मोहल्ले में दबिश के लिए जाते हैं और घूम-फिर कर बैरंग लौट आते हैं। मोहल्ले में अभी भी पुलिस की दहशत के चलते बाजार पूरी तरह से नहीं खुल पा रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस की नाकामी से एसएसपी अनंत देव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन


पुलिस की हो रही किरकिरी
खालापार प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जिन्हें उठाकर लाती है, लोग हंगामा करते हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस गलत लोगों को उठा रही है। रविवार को पुलिस ने ऐसे ही नाम की गलतफहमी में दो युवकों को उठा लिया था। परिजनों ने इस बात को लेकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed