फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लूट का आरोपी दबोचा, जमकर धुनाई

लूट का आरोपी दबोचा, जमकर धुनाई

Sat, 23 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
लूट का आरोपी दबोचा, जमकर धुनाई
मुजफ्फरनगर। करीब एक सप्ताह पूर्व शामली रोड पर नकदी, मोबाइल व कुंडल लूटने वाले युवक को शुक्रवार दोपहर महिला ने कोर्ट रोड पर घूमते देखकर शोर मचा दिया। इस पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के साथ एक युवक ओर था, जो भाग गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हनुमान चौक निवासी कौशल करीब एक सप्ताह पूर्व बिजली का बिल जमा कराने शामली रोड बिजलीघर जा रही थी। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास एक युवक ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका और उससे साढ़े चार हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और दोनों कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। शुक्रवार को कौशल अपनी परिचित महिला के साथ किसी काम से कचहरी जा रही थी। कोर्ट रोड पर जिला परिषद मार्केट के सामने उसने लूट करने वाले युवक को पकड़कर शोर मचा दिया। इस पर राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला से पूरा माजरा जानकर गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर उसे फायर स्टेशन के एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के साथ मौजूद दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी रामराज निवासी कमल है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed