फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वृद्ध ने फ्लाईओवर से कूदकर दी जान

वृद्ध ने फ्लाईओवर से कूदकर दी जान

Wed, 30 Jan 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध ने फ्लाईओवर से कूदकर दी जान
वृद्ध ने फ्लाईओवर से कूदकर दी जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित फ्लाईओवर से बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक वृद्ध रेलिंग पर चढ़कर रेलवे ट्रैक पर कूद गया। रेलवे ट्रैक पर गिरे वृद्ध की कुछ ही देर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी ने वृद्ध के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसकी जेब में मिले कागजातों के आधार पर वृद्ध की पहचान नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बचनसिंह कॉलोनी निवासी राधेश्याम (65) के रूप में हुई, जिस पर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शनाख्त की। पुलिस के अनुसार बुधवार को वृद्ध का अपने छोटे बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते वे उससे काफी नाराज थे। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के चलते वृद्ध ने आत्महत्या की है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मेरा इंसाफ करना...
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा फ्लाईओवर से रेलवे ट्रैक पर कूदकर जान देने वाले बचनसिंह कॉलोनी निवासी वृद्ध राधेश्याम की जेब से एक डायरी मिली है, जिसके दो पेज पर वृद्ध ने सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस के अनुसार, डायरी में वृद्ध ने अपने बेटे व बहू द्वारा खुद को परेशान किए जाने की बात लिखते हुए अंत में मेरा इंसाफ करना शब्द लिखे हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed