फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शरीर पर लगी चोटों से हुई थी जैगम की मौत

शरीर पर लगी चोटों से हुई थी जैगम की मौत

Thu, 11 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
शरीर पर लगी चोटों से हुई थी जैगम की मौत
शरीर पर लगी चोटों से हुई थी जैगम की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव रुड़कली निवासी जैगम की सात माह पूर्व हुई मौत शरीर पर लगी अत्यधिक चोटों से हुई थी। मौत के सात माह बाद कब्र से निकालकर भेजे गए शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है, जिसके बाद पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि उसे ये चोटें आई कैसे ?
थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली निवासी जैगम की करीब सात माह पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जैगम के भाई जाहिद ने मामले में कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान के पति व उसके साथियों पर भाई की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में बुधवार को शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में इंस्पेक्टर ब्रिजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में जैगम की मौत की वजह उसके शरीर पर लगी चोटें आई हैं। ऐसे में अब पुलिस के समक्ष सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जैगम को जानलेवा चोटें कैसे लगीं ? जिसके लिए नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

साइड को लेकर भिड़े बाइक व पिकअप चालक
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली निवासी नजर मोहम्मद बुधवार शाम पत्नी के साथ टाटा-एस से भोपा आया था। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कालेज के पास बाइक सवार से साइड को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गालीगलौज के बाद बाइक सवार ने नजर मोहम्मद के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल को पीएचसी में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति बाधित
भोपा। बुधवार सुबह करीब छह बजे चली तेज हवाओं से कस्बे के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। भोपा बिजलीघर के जेई आजाद धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा से 33 केवीए की भोपा लाइन के छह पोल टूट गए हैं, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। टीम के साथ पोल ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed