फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी

दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी

Fri, 05 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी
दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी अमरीन उर्फ सोनी ने बताया कि उसके पति कासिम पुत्र शरीफ निवासी फलावदा, मेरठ के साथ एक वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। उन्होंने अतिरिक्त दहेज में कार समेत दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की थी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की नियत से मारपीट कर जहर देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे तलाक देने की धमकी दी है। वह अब अपने पिता के घर रह रही है। विवाहिता ने बताया कि उसका पति अपने साथ अपने साथियों को लेकर घर पर आया और जानलेवा हमला करते हुए उसे घायल कर फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने खतौली पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने पीड़िता व उसके परिजनों को थाने में भेजा। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed