फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक पर हमला कर मोबाइल, पर्स छीना

युवक पर हमला कर मोबाइल, पर्स छीना

Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
युवक पर हमला कर मोबाइल, पर्स छीना
युवक पर हमला कर मोबाइल, पर्स छीना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।
गांव पीनना में शुक्रवार देर रात घर लौट रहे युवक पर हमला कर दो मोबाइल व पर्स छीन लिया। पीड़ित ने पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी मंजीत ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार देर रात बाइक पर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव से ठीक पहले जंगल में उसे दो लोगों ने रोक लिया। बाइक रुकते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दो मोबाइल व पर्स छीन लिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उत्तराखंड के मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी प्रेमसिंह व उसके बेटे आशीष के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामलीला टिल्ला पर दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर शुक्रवार देर रात मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने से अफरातफरी मच गई, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से देशराज, अक्षय व सोनू और दूसरे पक्ष से राजेंद्र, अंकित व गोविंद को हिरासत में ले लिया। शनिवार को सभी लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। उधर, चरथावल के गांव कसियारा निवासी ऋषिपाल ने गांव कछौली निवासी बबलू ठेकेदार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed