{"_id":"5b75d1f842c7921d3156906c","slug":"181534448120-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को जीप ने कुचला, मौके पर बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका को जीप ने कुचला, मौके पर बालिका की मौत
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बुढ़ाना रोड पर सड़क पार कर रही बालिका को डग्गामार जीप ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर जीप को पलट कर जानसठ तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम को खुलवाया।
मोहल्ला नई आबादी निवासी हासिम बुधवार को बुढ़ाना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान उसकी पुत्री जैनब (8) बैंक्वेट हाल से बाहर निकलकर दुकान से टॉफी लेने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेजी गति से बुढ़ाना की ओर जा रही डग्गामार जीप ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया। हादसे के बाद चालक जीप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जीप में सवार यात्री उतरकर भाग निकले। गुस्साए लोगों ने जीप को पलट दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने चालक के विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जानसठ तिराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल लोगों को शांत किया। पुलिस ने बालिका की पिता की ओर से मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।