फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भात के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में चार को छर्रे लगे

भात के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में चार को छर्रे लगे

Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भात के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में चार को छर्रे लगे
भोपा। हर्ष फायरिंग में शादी में खलल पड़ जाने से अफरा तफरी मची है। भात लेते समय एक युवक ने फायर किया तो उसकी चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात आने से पहले ही भात लेते समय एक मेहमान द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी। जिसमें गोली छत से टकराने के बाद भात की भीड़ में मौजूद चार लोगों को लगी। जिसमें वे मामूली रुप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। पीड़ित पक्ष किसी प्रकार कार्रवाई नहीं की। उधर, पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।


टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा
रोहाना मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन पर रोहाना टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने हंगामा कर फ्री टोल की मांग की।
फोरलेन सड़क पर रोहाना में टोल प्लाजा बनाया गया। जिस पर देवबंद स्टेट हाइवे 23 वर्षों तक टोल टैक्स वसूली करेगी। टोल पर कंपनी की ओर से अभी तक क्षेत्रीय लोगों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। गत दिवस भाजपा के नेताओं ने हंगामा कर घंटो तक टोल फ्री किया था। कंपनी के कर्मचारी की ओर से 20 लोगो के खिलाफ मुकदमा लिखवाया। शुक्रवार को अंकित राणा रणखंड़ी के साथ ग्रामीण ने टोल पर पहुँच कर क्षेत्रीय लोगों को टोल फ्री रख 20 किमी के दायरे के ग्रामीणों से 15 रुपये शुल्क लिये जाने की माँग की। टोल प्रबंधक हितेेंद्र सिंह ने बताया की ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed