{"_id":"5b216f0a4f1c1b624d8b61ed","slug":"181528917770-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पानी के हौज में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पानी के हौज में डूबने से मौत
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिखेड़ा। भंडूरा के मजरा गांव असदनगर के युवक की पानी के हौज में डूबने से मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसके परिजनों पर ही पानी में डुबो कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
गांव असदनगर निवासी जान मोहम्मद (30) पुत्र नजीर अहमद का शव मंगलवार को गांव के ही निकट पानी के हौज में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मोरना निवासी ससुराल वालों ने परिजनों पर उसे पानी में डुबो कर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जान मोहम्मद के भाईयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस कारण उसकी हत्या की गई है। जान मोहम्मद का डेढ़ वर्ष पूर्व ही निकाह हुआ था। एसओ विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फेफड़ों में पानी से होने की पुष्टि हुई है। युवक टीबी का भी मरीज था। इस मामले में प्रथम दृष्टया रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।