{"_id":"5aaabae34f1c1bbd758b5c6b","slug":"181521138403-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी शेर के पुत्र से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाजी शेर के पुत्र से मांगी रंगदारी
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजी शेर के पुत्र से मांगी रंगदारी
मुजफ्फरनगर। खालापार निवासी हाजी शेर के पुत्र सरताज ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसके पिता की आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खालापार निवासी हाजी शेर के पुत्र सरताज का आरोप है कि फक्करशाह चौक निवासी शुएब पुत्र मशकूर ने उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि रंगदारी न देने पर आरोपी ने उसके पिता हाजी शेर व सईद टेटू की आपत्तिजनक वीडियो को सोशल साइट्स पर वायरल कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
घर में घुसकर हमला किया
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने कहासुनी को लेकर घर में घुसकर हमला कर दो महिलाओं को घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया। किदवईनगर निवासी वसीम ने पुलिस को बताया कि खालापार निवासी नासिर व उसका साथी उसके घर में घुसकर बहन रुखसाना और भाभी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने नासिर को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
शराब तस्कर दबोचा, दूसरा फरार
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई शराब की 40 पेटी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी से बोलेरो कार भी जब्त की है, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
नईमंडी सीओ योगेंद्र सिंह के बताया कि नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, चौकी इंचार्ज गांधीनगर अजय कुमार और टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बोलेरो कार को रोका, तो एक युवक कूदकर भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। कार की तलाशी ली तो शराब की 40 पेटी बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम विनय शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी कुरमाली थाना बाबरी, जनपद शामली बताया। फरार साथी का नाम सुधीर कश्यप निवासी करौदा थाना बाबरी बताया है। इस शराब को अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।