{"_id":"5a9837b64f1c1b45438b4e93","slug":"181519925174-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालापार में गोकशी पकड़ी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालापार में गोकशी पकड़ी, आरोपी फरार
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
कोतवाली पुलिस ने खालापार में एक मकान पर छापा मारकर गोकशी पकड़ी है। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार में नवाब पुत्र लड्डन अपने घर में गोकशी कर रहा है। इसको लेकर पुलिस ने कई रोज से आरोपी के मकान पर निगाह रखी। बृहस्पतिवार को एसआई गोपाल चौहान ने टीम को साथ लेकर मकान पर छापा मारा। मकान पर पुलिस की दबिश पड़ते ही आरोपी नवाब अपने साथियों के साथ फरार हो गया। बताया गया है कि वह अपने एक साथी के संग मिलकर गोवंश का कटान कर रहा था। पुलिस ने छानबीन की तो मौके से मांस के साथ कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने आरोपी नवाब और एक अज्ञात के खिलाफ गोकशी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।