{"_id":"5a6787e04f1c1b8c268b61a9","slug":"181516734432-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात दो महिलाओं व एक युवती के शव की,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात दो महिलाओं व एक युवती के शव की,
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं के शव की शनाख्त नहीं हो सकी
खतौली।
रतनपुरी के अलावा क्षेत्र में अज्ञात दो महिलाओं के अलावा एक युवती का शव मिला था, जिनकी शनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में भी किसी महिला व युवती के लापता होने की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है। पुलिस शनाख्त नहीं होने पर महिलाओं का अंतिम संस्कार भी करा चुकी है। संबंधित थानों में शनाख्त के लिए शवों के फोटो व कपड़े पुलिस के पास हैं।
खतौली क्षेत्र में तीन माह पूर्व गांव सराय रसूलपुर के जंगल में गन्ने की सूखी पत्ती के नीचे युवती का शव पड़ा मिला था। उस वक्त पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलवाकर शव की शनाख्त कराई थी। ग्रामीण शव की शनाख्त नहीं कर सके थे। मंसूरपुर क्षेत्र में 12 जनवरी को बुर्कानशी महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। महिला के शव की भी शनाख्त नहीं हो सकी। रविवार को रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली के पास रजवाहे में महिला का शव मिला। इस महिला के शव की भी अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है शव की शनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों को भी शनाख्त के लिए शवों के फोटो उनको भेजे गए हैं।