{"_id":"59b042b64f1c1bfd7f8b47a4","slug":"181504723638-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दस हजार रुपये की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दस हजार रुपये की नगदी लूटी
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। एयरटेल कंपनी के कर्मचारी को हथियारबंद बदमाशों ने जटवाड़ा गंगनहर के पास लूट लिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी जानसठ कोतवाली को दी।
आरिफ पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी बरेली जो एयरटेल कंपनी में नौकरी करता है। फिलहाल जानसठ के मोहल्ला हुसैनपुरा के सिविल लाइन कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहा है। बुधवार रात को 9:30 बजे के करीब गांव खुजेड़ा से स्कूटर पर जानसठ आ रहा था। जैसे ही वह गांव जटवाड़ा की गंगनहर पर के पास पहुंचा। इसी दौरान हथियारबंद पांच बदमाशों ने उसका स्कूटर रोक लिया और उससे हथियारों के बल पर 10 हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना जानसठ कोतवाली पहुंच पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की और घटना को ककरौली थाने का बताया। जिसको लेकर जानसठ और ककरौली पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।