{"_id":"59ac54704f1c1b54738b4f81","slug":"181504466032-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल पर लड़की छेड़ने को लेकर हुआ संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉल पर लड़की छेड़ने को लेकर हुआ संघर्ष
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉल पर लड़की छेड़ने को लेकर हुआ संघर्ष
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। नई मंडी के भोपा रोड स्थित एक मॉल पर गत दिवस लड़की छेड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे सात युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
नई मंडी कोतवाली के भोपा रोड स्थित एक मॉल पर शनिवार देर रात को ईदुल अजहा पर्व के कारण काफी भीड़ थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिससे मॉल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर सुजडू निवासी शोएब, अहतेशाम व फैजल अहमद तथा हाजीपुरा निवासी शाहरुख, सरवट निवासी गुलशेर, आबकारी निवासी ताबिश और सुभाषनगर निवासी मेहरबान को हिरासत में ले लिया। रविवार को पुलिस ने उक्त सभी का शांति भंग में चालान कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने शेरनगर निवासी दौलतराम, सुभाष और सुशील का भी झगड़ा करने पर चालान किया है।
मां-बेटे पर हमला किया
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। शहर कोतवाली क्षेत्र की दाल मंडी में खरीदारी करने आए मां-बेटे पर स्कूटर सवार ने युवक से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
न्याजूपुरा निवासी नसीम पुत्र अब्दुल करीम ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी मां के साथ दाल मंडी में घर का सामान लेने गया था। रास्ते में मामूली बात को लेकर स्कूटर सवार से उसकी कहासुनी हो गई। स्कूटर सवार ने उसके साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। विरोध करने पर उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद स्कूटर सवार वहां से फरार हो गया।