फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिकायत पर निर्माण कार्य को रुकवाया

शिकायत पर निर्माण कार्य को रुकवाया

Sun, 13 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
शिकायत पर निर्माण कार्य को रुकवाया
छपार। खोजा नंगला में निर्माण कार्य को ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने रुकवा दिया है। आरोपी पक्ष की ओर से पुलिस को दस्तावेज दिखाकर प्लाट अपना होने का दावा किया है।
विज्ञापन

गांव खोजा नंगला में तालाब के पास अख्तर तालिब और अरशद का प्लाट है, उसमें वह मकान बना रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व विपक्ष के लोगों ने अवैध निर्माण बताकर पुलिस ने कार्य रुकवा दिया। मौके पर जाकर लेखपाल ने मामला सही पाए जाने की लिखित रिपोर्ट लगा दी। उन्होंने थाने पहुंचकर सभी दस्तावेज थानाध्यक्ष को दिए और शनिवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया। हलका दरोगा जसबीर सिंह ने तहसीलदार का आदेश बताते हुए कार्य को फिर रुकवा दिया। पीड़ित अरशद ने बताया कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है।
विज्ञापन

दो महिलाओं की चोटी कटी
छपार। एक ही रात में दो महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में यह चौथी घटना है। गांव छपरा में शुक्रवार रात लगमग साढ़े नौ बजे मेहरबान परिवार सहित अपने घर में बैठा था। अचानक उसकी पत्नी हुस्नजहां चिल्लाई ओर गिरकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसके पास जाकर देखा तो चोटी कटकर जमीन पर पड़ी थी। दूसरी घटना गांव में ही अलीहसन की बेटी रुबी के साथ भी ऐसा ही हुआ। हुस्नजहां तो गांव में मौलवी की झाड़-फूंक से होश में आ गई। रात्रि में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र में चौथी घटना से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed