{"_id":"597e2b444f1c1b9b508b474b","slug":"181501440836-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बिस्कुट विक्रेता से नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बिस्कुट विक्रेता से नकदी लूटी
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बिस्कुट विक्रेता से नगदी लूट ली।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में बिस्कुट बेचने आए जफर पुत्र नईम खान ने बताया कि वह कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला कुरैशियान का रहने वाला है। वह प्रतिदिन बाइक द्वारा दुकानों पर बिस्कुट की सप्लाई करता है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह सीकरी पुरकाजी मार्ग से होकर घर जा रहा था। जब वह गांव सीकरी स्थित मुर्गी फार्म के पास पहुंचा, तभी सफेद रंग की अपाची बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए मारपीट की तथा बदमाशों ने 13 हजार की नकदी लूट ली। इसी बीच एक बदमाश ने फोन की बैटरी निकाल कर पुरकाजी मार्ग की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने गांव सीकरी में जाकर परिचित ग्रामीणों को घटना के बारे मे जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घटना स्थल को घेरकर जंगल में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा बताए गए बदमाशों के हुलिया पर कार्य किया जा रहा है, शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।