फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर से लौटते परिजनों पर हमला

शहर से लौटते परिजनों पर हमला

Sun, 30 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर से लौटते परिजनों पर हमला
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

नईमंडी से अपने गांव सुजडू लौट रहे बाइक सवार परिजनों पर कुछ युवकों ने हमला किया। आरोप है कि हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। छर्रे लगने से बाइक पर सवार बालिका घायल हो गई।
सिविल लाइन थाने पर देर शाम पहुंचे सुजडू निवासी मुदस्सर ने बताया कि वह अपनी मां कमरजहां और बहन दुआ (11) को साथ लेकर नई मंडी में एक डॉक्टर के यहां गया था। देर शाम को वे बाइक से लौट रहे थे। आरोप है कि भोपा पुल पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और इसके साथ मारपीट की। इसी दौरान वह बाइक लेकर भागा तो हमलावरों ने गोली चला दी, जिसके छर्रे हाथ और पैर में लगने से दुआ जख्मी हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, तो किसी ने भी गोली चलने की बात नहीं बताई। इंस्पेक्टर सिविल लाइन जीएस शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध है, तहरीर में दो युवकों के नाम दिए गए है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


उद्यमी की कार से 1800 डॉलर चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के पटेल नगर निवासी उद्यमी नीलकमल पुरी की कार से किसी ने 1800 डॉलर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। उद्यमी ने नई मंडी कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपने किसी परिचित कि पास कंबलवाला बाग गया था। कार को बाहर खड़ा किया था। इसी दौरान किसी ने कार का शीशा तोड़ कर 1800 डॉलर आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने पचेंडा रोड पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को नशीले पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर नई मंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर तस्कर है। इनके पास से तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत कई लाख रुपये है। तस्करो ने अपने नाम सचिन उर्फ बिट्टू पुत्र महेंद्र सिंह व राजीव ठाकुर उर्फ श्यामू पुत्र रणविजय सिंह बताए है। इनसे पूछताछ की जा रही है।


सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत
पुरकाजी। पुरकाजी के गांव सलेमपुर निवासी नेपाल सिंह का बेटा आकाश राठी (22) हरिद्वार में ठेकेदारी करता था। शनिवार देर रात को वह अपने साथी संदीप के साथ कार द्वारा गांव से पुरकाजी आ रहा था। बाइपास हाईवे पर कोई वाहन उनकी कार को टक्कर मार कर फरार हो गया। कार अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed