{"_id":"5955525d4f1c1bb65b8b4649","slug":"181498763869-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित-मुस्लिम झगड़े की झूठी सूचना पर पुलिस दौड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित-मुस्लिम झगड़े की झूठी सूचना पर पुलिस दौड़ी
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े की झूठी सूचना पर पुलिस दौड़ी
रतनपुरी/खतौली। गांव सिकंदरपुर में दलित और मुस्लिम पक्ष के लोगों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दलित, मुस्लिम झगड़े की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में दौड़ी। जांच पड़ताल में मामला मामूली विवाद होना निकला। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाने में गांव के संभ्रांत लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता करने में लगे हैं।
रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर निवासी अतर सिंह पुत्र होशियारा के घर के बाहर बुधवार की देर रात को कोई ग्रामीण महिला की चप्पल छोड़ गया। बृहस्पतिवार की सुबह अतर सिंह पक्ष ने चप्पल के बारे में जानकारी की तो पड़ोस के अफजल पुत्र नबाब ने यह चप्पल नसीर पुत्र अब्दुल शकूर के परिवार की होनी बताई दी। अतर सिंह पक्ष ने नसीर को अपने घर बुलाकर उससे चप्पल के बारे में पूछताछ की। नसीर ने चप्पल उनकी होने से इंकार कर दिया। इस पर अतर सिंह के घर पड़ोसी कल्लू पुत्र श्यामलाल शराब पीकर बैठा हुआ था।
कल्लू ने शराब के नशे में नसीर पर जोर देकर कहा कि चप्पल उसी की है। इस पर कल्लू ने नसीर के गाल पर दो थप्पड़ जड़ दिए। इस पर नसीर ने 100 नंबर डायल पर फोन पर पुलिस को दलित और मुस्लिमों का झगड़ा होने की झूठी सूचना दे दी। संप्रदायिक झगड़े की सूचना पर रतनपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गांव में पूरी घटना का पता लगाने के बाद पुलिस अतर सिंह और नसीर को पकड़ कर थाने ले आई। इसके बाद दोनों समुदाय से गांव के संभ्रांत लोग समझौता कराने का थाने में पहुंचे।