फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेडख़ानी के विरोध पर नर्स की पिटाई

छेडख़ानी के विरोध पर नर्स की पिटाई

Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी के विरोध  पर नर्स की पिटाई
छेड़खानी के विरोध पर नर्स की पिटाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नर्स से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला बोल दिया। आरोपी ने लाठी-डंडों से नर्स की पिटाई की। इस दौरान कांच की बोतलों से हमला बोला। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्राईवेट नर्सिंगहोम में नर्स है। मोहल्ले का युवक दो माह से अस्पताल आने-जाने के दौरान उसकी पत्नी से छेड़खानी करता रहता था। एक माह पूर्व युवक के परिजनों से शिकायत की. तो उसने माफी मांगते हुए छेड़खानी नहीं करने की बात कही थी। बताया कि युवक ने फिर से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। सोमवार शाम करीब 7.30 बजे नर्स अपनी जेठानी के साथ बाजार में सामान की खरीदारी करने जा रही थी। ब्रह्मपुरी मार्ग पर आरोपी अपने साथियों के साथ आया और फिर से छेड़खानी की। दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों को इकट्ठा होते देख सभी युवक मौके से फरार हो गए। रात करीब पौने ग्यारह बजे युवक अपने साथियों के साथ आया और घर में घुसकर नर्स पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया कि आरोपियों ने कांच की बोतलों से हमला किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed