{"_id":"593d99634f1c1bcb298b4571","slug":"181497209187-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को पेड़ से बांधकर नगदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को पेड़ से बांधकर नगदी और मोबाइल लूटा
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों को बंधक बनाकर लूटा
चरथावल। मगनपुर निवासी संदीप बीमार पत्नी की दवा लेने अपने साथी वरदान संग शनिवार रात बिरालसी आया था। दवा लेकर लौटते वक्त पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर रोनी हरजीपुर मार्ग नहर पर आधा दर्जन बदमाशों ने रास्ता अवरुद्ध कर दोनों को रोक लिया। बदमाशों ने संदीप से फोन और नगदी छीन ली। उसके बाद बाइक की चाबी मांगी। लेकिन पीड़ित युवक ने चाबी पहले ही निकालकर दूर फेंक दी थी। बिना चाबी के ही आरोपी बाइक छीनकर ले जाने लगे, तो वह स्टार्ट नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने गुस्से में बाइक को नहर में खिसका दिया। दोनों को उन्हीं के कपड़ों से पेड़ में बांध दिया और मौके से फरार हो गए। घंटों बाद दोनों ने बमुश्किल बंधन मुक्त होकर बिरालसी चौकी पर लूटपाट की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर नहर से बाइक निकलवाई और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका।