{"_id":"5c704615bdec225334438ea0","slug":"171550861845-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और उनके भाई पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर धनगर समाज के लोग एसएसपी से मिले। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने कहा कि वह अपने भाई नीरज के साथ बिजनौर गए थे। वहां से लौटते समय जानसठ तहसील में रुके। उन्होंने एसडीएम से मिलकर धनगर समाज के लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। आरोप है कि तहसीलदार कार्यालय में तैनात एक व्यक्ति ने उन्हें बुला लिया तथा अभद्रता करने लगा। बाद में वे 20-25 लोग इकट्ठा हो गए तथा हाथापाई करने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर भागे तो इन लोगों ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।