{"_id":"5c7043e2bdec22629b00814a","slug":"171550861282-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी में पथराव व फायरिंग, तीन लोग नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतौली। गांव भैंसी में छींटाकशी के विरोध में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने मकान पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भैंसी गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव का ही रहने वाला युवक मेरे घर के सामने खड़े होकर लड़की की तरफ छींटाकशी कर रहा था। मनोज ने उसको समझाया और गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर शुगर मिल में चला गया। कुछ देर बाद वह युवक अपने साथ कुछ लोगों को लेकर मनोज के घर पर पहुंचा। परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए मकान पर पथराव करते हुए फायरिंग की। सूचना मिलन पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी गोल्डी, लक्षय व रिश्तेदार निशांत को नामजद करते हुए एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।