फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   80 किलो मांस बरामद

80 किलो मांस बरामद

Sat, 09 Feb 2019 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
80 किलो मांस बरामद
भनवाड़ा के जंगल में 80 किलो गोमांस बरामद
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने गांव भनवाड़ा के जंगल में छापा मारकर 80 किलो मांस एवं उपकरण बरामद किए। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।
इंस्पेक्टर रतनपुरी एमएस गिल ने बताया कि गांव कल्याणपुर पुलिस को सूचना मिली कि भनवाड़ा के जंगल में काली नदी के किनारे कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जंगल में पहुंची। पुलिस ने जंगल में काली नदी के किनारे जमील पुत्र जब्बार अली के खेत में छापा मारा। खेत में शफीक पुत्र अल्ताफ, जाहिद पुत्र शराफत, यामीन पुत्र गय्यूर, इंशाद पुत्र जमात, जाबिर पुत्र जिले निवासीगण भनवाड़ा और काला उर्फ गुलफाम पुत्र फरमान उर्फ कुर्बान निवासी गांव जोगियाखेड़ा, थाना फुगाना हाल निवासी भनवाड़ा गोकशी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने करीब 80 किलो गोमांस एवं गोवंश के खुर एवं खाल बरामद की। इसके अलावा मौके पर गोकशी के उपकरण कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, छुरे, बाट, तराजू आदि भी बरामद हुए। पुलिस ने बरामद मांस की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने बरामद गोमांस को जमीन में दबवाया। पुलिस ने उक्त छह आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के विरुद्ध गोकशी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सरकार की नीतियों को बताया
मंसूरपुर। मंसूरपुर मंडल के भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मेरा पहला वोट, मोदी को कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार वाहन के साथ मंसूरपुर के मुख्यमार्गों से जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियों तथा नीतियों को बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से एक बार फिर नरेंद्र मोदी को लोकसभा के चुनाव में वोट देने की अपील की। इस अवसर पर यश गोयल, सतीश भगत जी, अभिषेक, दीपांशु, शेखर कुमार, पंकज कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed