{"_id":"5c51ef66bdec224c8b1af308","slug":"171548873574-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने कर्मचारी का वेतन रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीओ ने कर्मचारी का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ ने कर्मचारी का वेतन रोका
जानसठ। खंड विकास के एक कर्मचारी की ब्लाक प्रमुख ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम के संज्ञान लेने पर बीडीओ ने कर्मचारी का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर ने बीडीओ पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम द्वारा मामले को संज्ञान लेने के बाद ही बीडीओ ने एक कर्मचारी का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
किसानों के नलकूप से आठ मोटर चोरी
सिखेड़ा। बदमाशों ने एक ही रात में किसानों के नलकूपों से आठ विद्युत मोटर चोरी कर लिए। चोरी की घटना को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। गांव भटौड़ा निवासी किसान कंवरपाल फौजी के नलकूप से दो मोटर, बेगराम, अनार सिंह तथा प्रकाश के नलकूप से एक-एक मोटर चोरी कर लिया गया। इसके अलावा गांव बिहारी निवासी किसान इलियास के तीन नलकूपों से तीन मोटर चोरी कर लिए गए। बुधवार सुबह खेतों पर पहुंचने पर किसानों को मोटर चोरी होने की जानकारी मिली। एक ही रात में आठ मोटर चोरी होने से किसानों में रोष व्याप्त हो गया। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।