{"_id":"5c19462ebdec2256e27b7b12","slug":"171545160238-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने तीन लोगों से हड़पे लाखों रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने तीन लोगों से हड़पे लाखों रुपये
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से हड़पे लाखों रुपये
देवबंद(सहारनपुर)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इस मामले में गिरफ्त में लिए गए व्यक्ति की पत्नी और बेटे को भी तहरीर में नामजद किया गया है।
सांपला बक्काल निवासी लियाकत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बेटे अदनान को दुबई भेजने के नाम पर गांव के एक व्यक्ति ने उससे 1 लाख 10 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि उस व्यक्ति ने जो वीजा दिया उस पर उसका बेटा 1 जुलाई को दुबई तो चला गया, लेकिन उसे वहां नौकरी पर नहीं रखा गया। जिसके चलते उन्होंने पैसे भेजकर उसे वापस बुला लिया। बाद में जब उन्होंने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो उसने गाली गलौज करते हुए पैसे देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, मुजफ्फरनगर के बड़ी वाला गांव निवासी खलील ने भी कोतवाली पहुंचकर लियाकत के साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटे पर आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके बेटे सलीम को दुबई भेजने के दो लाख रुपये लिए थे। बेटा दुबई तो चला गया, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। जिसकी वजह से उसे वापस बुलाना पड़ा, जबकि सांपला खत्री निवासी तीसरे फरियादी मसव्वर ने भी पुलिस को तहरीर देकर उक्त आरोपी पर बेटे अब्दुल रहमान को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 1 लाख 20 हजार रुपये हड़पने तथा फर्जी टिकट और वीजा दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्त में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।