फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोबाइल पर एटीएम नंबर पूछकर निकाले 74 हजार

मोबाइल पर एटीएम नंबर पूछकर निकाले 74 हजार

Sun, 04 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर एटीएम नंबर पूछकर निकाले 74 हजार
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक के मोबाइल पर कॉल कर उससे बैंक खाते की जानकारी लेकर 74 हजार से अधिक रुपये उड़ा लिए गए।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुरी निवासी मुकेश वर्मा ने बताया कि उसके मोबाइल पर कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंककर्मी बताकर बैंक खाता नंबर की जानकारी ली। व्यक्ति पर विश्वास कर मुकेश वर्मा ने उसे खाता नंबर व उससे जुड़ी अहम जानकारियां दे दी। पीड़ित के अनुसार, इसके कुछ समय बाद ही उसके बैंक खाते से 74 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगारामपुरा निवासी अतुल गुप्ता नेबताया कि वह शिवचौक के पास स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ पर अपने बैंक खाते से रुपये निकालने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने उसे बातों में उलझाकर अतुल का एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके बैंक खाते से पांच हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed