फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक पर तलवार से किया हमला

युवक पर तलवार से किया हमला

Fri, 19 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
युवक पर तलवार से किया हमला
युवक पर तलवार से किया हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कई लोगों ने मकान में घुस कर एक युवक पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि पुलिस को मुखबिरी करने के शक में युवक पर हमला किया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
शहर कोतवाली के न्याजूपुरा निवासी मुस्तफा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में मौजूद था। आरोप है कि तभी मोहल्ले का युवक अपने साथियों के साथ तलवार और लाठी डंडे लेकर घर में घुस आया और उस पर हमला कर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

पति को चकमा देकर विवाहिता फरार
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता अपने पति को चकमा देकर फरार हो गई। इस संबंध में पति ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
जिला मेरठ के कस्बा मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी दीन मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजडू निवासी युवती से तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके में रहने का प्रयास करती थी । वह अपनी पत्नी को लेकर को उसके परिजनों से मिलाने के लिए सुजडू लेकर आया था, लेकिन जब वह ससुराल पहुंचे, तो ससुराल में ताला लगा हुआ था। सारा परिवार कहीं गया हुआ था। इसलिए वह पड़ोस में बैठ गए। इसी दौरान उसकी पत्नी उसे चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष ने मामला दर्ज कराया है। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी महावीर व खालापार निवासी युनुस के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते युनुस ने महावीर को मारपीट कर घायल कर दिया। महावीर ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता-पुत्र पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिता- पुत्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला मिमलाना निवासी नौशाद का पड़ोसी साहिल आदि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि साहिल, सुहैल, शरीफ व छोटा आदि ने धारदार हथियारों व लाठी-डंडों के साथ नौशाद के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने नौशाद व उसके पुत्र अनस को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed