{"_id":"5bc23871bdec22698c6e368a","slug":"171539455089-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी वाहिनी के दरोगा व सिपाही हिरासत में लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएसी वाहिनी के दरोगा व सिपाही हिरासत में लिए
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीएसी वाहिनी के दरोगा व सिपाही हिरासत में लिए
मुजफ्फरनगर। मेरठ से शताब्दी ट्रेन के एसी चेयर कोच में सफर कर रहे पीएसी वाहिनी के एक दरोगा व सिपाही ने टिकट मांगने पर टीसी से बदसलूकी कर दी। सूचना पर आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में ले लिया, जिनसे टिकट की धनराशि के साथ ही उसके बराबर ही जुर्माना वसूलकर छोड़ा गया।
मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक दरोगा व सिपाही शनिवार सुबह किसी काम से मुजफ्फरनगर आने के लिए निकले थे। रेलवे स्टेशन से दोनों बिना टिकट शताब्दी एक्सप्रेस के एसी चेयर कोच में सवार हो गए। ट्रेन मेरठ से रवाना हुई तो टिकट निरीक्षक राकेश दीक्षित ने उनसे टिकट मांगे। आरोप है कि दरोगा व सिपाही ने वर्दी का रौब गालिब करते हुए टिकट होने से इंकार कर दिया। टीसी ने टिकट बनवाने के लिए कहा तो उसके साथ बदसलूकी कर दी गई। इस पर टीसी ने कॉमर्शियल कंट्रोल रूम रेलवे को इसकी जानकारी दी, जहां से मुजफ्फरनगर आरपीएफ थाने में इसकी सूचना देते हुए कार्रवाई के आदेेश दिए गए। इसके बाद जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची और दरोगा व सिपाही एसी चेयर कोच से बाहर निकले, प्लेटफार्म पर पहले से मौजूद आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ थाने ले जाए जाने के बाद घंटों दोनों हिरासत में रहे, जिसके बाद दोनों से मेरठ से मुजफ्फरनगर तक का एसी चेयर कार के किराये के 890 रुपये व इतना ही जुर्माना यानि कुल 1780 रुपये प्रत्येक से वसूल किए गए। टिकट धनराशि व जुर्माना वसूलने के बाद दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।