फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल से भागी गर्भवती

प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल से भागी गर्भवती

Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल से भागी गर्भवती
प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल से भागी महिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा निवासी ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर करीब छह माह की गर्भवती महिला जान बचाने के लिए किसी तरह घर से निकल गई। खेतों के रास्ते नेशनल हाईवे पर पहुंची गर्भवती को बदहवास हालत में देख एक महिला राहगीर ने उसे नई मंडी कोतवाली पहुंचाया, जहां पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दो दिन से भूखा-प्यासा रखकर लगातार मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के शेरनगर निवासी परिजनों को थाने बुलाकर पीड़िता को उनके सुपुर्द कर दिया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी अंजुम पुत्री यूसुफ की शादी करीब एक साल पूर्व मंसूरपुर के गांव नरा निवासी युवक से हुई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला अंजुम को लेकर नई मंडी थाने पहुंची, जहां बदहवासी की स्थिति में पीड़िता ने खुद को छह माह की गर्भवती बताते हुए ससुराल द्वारा ढाए जा रहेजुल्म की जानकारी दी। रोती-बिलखती व बदहवास महिला ने पूछताछ में बताया कि फिलहाल वह करीब छह माह की गर्भवती है, जिसके साथ ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट की जाती है। पीड़िता के पिछले दो दिन से उसे भूखा-प्यासा रखकर लगातार मारपीट की जा रही है। शनिवार को किसी तरह वह ससुराल से निकल गई और पति व अन्य लोगों से बचती हुई खेतों के रास्ते हाईवे पर पहुंची। वहां उसकी हालत देख एक फैक्ट्री कर्मचारी ने उसे किराया देकर डग्गामार वैन में मुजफ्फरनगर के लिए बैठा दिया। उसी वैन में बैठी एक महिला राहगीर ने उसकी हालत देख पूछताछ की और उसकी आपबीती जानकर उसे लेकर सीधे नई मंडी कोतवाली पहुंचकर पीड़िता को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के गांव शेरनगर निवासी परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे थाने पहुंचकर उसे अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि शेरनगर निवासी युवती की शादी नरा निवासी युवक से हुई थी, जो ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर वहां से भागकर थाने पहुंची थी। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और यदि परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed