{"_id":"5b73264542c79229301643e9","slug":"171534273093-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों के कमेले में तीन को जेल, चौथा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों के कमेले में तीन को जेल, चौथा फरार
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक पर पकड़े गए चोरी की बाइकों के कमेले के मामले में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें से तीन को जेल भेज दिया गया है, जबकि चौथा मुख्य आरोपी फरार है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक पर सोमवार की शाम क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने चर्चित नन्हे कबाड़ी की दुकान पर दबिश दी थी। इस दौरान तीन युवकों को हिरासत में लिया था, जो दुकान पर खड़ी बाइकों को काट रहे थे। मौके से दो बाइक, सात बाइकों के इंजन व 11 टंकियों समेत अन्य कटे पार्ट्स बरामद किए थे। मंगलवार को पुलिस ने एसआई विनय शर्मा की तहरीर पर नन्हें कबाड़ी के साथ ही कासिफ पुत्र लियाकत निवासी शहीद चौक, सलमान पुत्र शहीद निवासी अजमत कॉलोनी व साहिल पुत्र मुस्तकीम निवासी भैंसाना बुढ़ाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से मौके से पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी नन्हें कबाड़ी की तलाश की जा रही है।
पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था कमेला
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर चोरी की बाइकों का कटान पकड़कर खुद की पीठ थपथपाने वाली पुलिस की नाकामी का इससे बड़ा सुबूत क्या हो सकता है कि उसकी नाक की ठीक नीचे दिनदहाड़े धड़ल्ले से चोरी की बाइकों को काटकर खुर्द-बुर्द किया जाता रहा और उन्हें भनक तक नहीं लग पाई। अति व्यस्त मीनाक्षी चौक पर जहां से चोरी की बाइकों का कमेला पकड़ा गया है, वहां पूरे दिन स्थायी रूप से पुलिस पिकेट मौजूद रहती है। इसके अलावा भी हफ्ते में कई बार वहां वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद चंद कदमों की दूरी पर स्थित कबाड़ी की दुकान में चोरी की बाइकें कटती रहीं और पुलिस चैन की नींद सोती रही। यहां तक की मीनाक्षी चौक पर ही मौजूद रहने वाले पुलिसकर्मी यह भी नहीं भांप सके कि चंद कदमों की दूरी पर इतनी बड़ी संख्या में आखिर बाइकें कहां से और कैसे पहुंच रहीं हैं? मामले में पुलिस का कहना है कि मौके से मिली बाइकों व उनके पार्ट्स फिलहाल ट्रेस नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते उनके चोरी की ही होने की आशंका अधिक है।