फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला सिपाही के हाथों से एटीएम कार्ड छीनकर भागे बदमाश

महिला सिपाही के हाथों से एटीएम कार्ड छीनकर भागे बदमाश

Sun, 05 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही के हाथों से एटीएम कार्ड छीनकर भागे बदमाश
महिला सिपाही के हाथों से एटीएम कार्ड छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन

छपार। थाने में तैनात महिला सिपाही के हाथों से दो युवक एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। पुलिस ने युवकों का पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए, जिस समय घटना हुई सिपाही वर्दी में थी।
बदमाशों में पुलिस की वर्दी का खौफ भी खत्म होता जा रहा है। छपार थाने में तैनात महिला सिपाही अंशू एटीएम से पैसे निकालने पहुंची। हाइवे पर स्थित एटीएम से पैसे निकालकर जब वह बाहर निकली, पहले से ही बाइक पर खड़े दो लड़के उसका एटीएम कार्ड छीनकर भाग खड़े हुए। रोहाना की ओर फरार हुए युवकों का पुलिस ने पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस घटना के बाद अपनी आंखों से घटना को देखने वाले लोग सकते में है। बदमाश जब पुलिस को नहीं छोड़ रहे हैं तो आम जनता का क्या होगा।
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर दो युवक घायल
छपार। दिल्ली से अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रही कार की चपेट में शहर के दो युवक घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर तिराहे पर घटना उस समय हुई जब कार हरिद्वार की ओर जा रही थी और युवक बाइक से शहर की ओर मुड़ रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दोनों युवक बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों और मौके पर तैनात पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने नांगलोई निवासी कार चालक विपिन को कार सहित कब्जे में ले लिया। बाइक पर सवार इंदिरा कालोनी निवासी अनिल और जनकपुरी निवासी संजय को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed