फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार के बहादराबाद में युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर घर लाने के बाद उसका यौन शोषण किया। पांच दिन तक हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी ने महिला को घर से निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हरियाणा प्रांत के जनपद सोनीपत के गांव निवासी महिला शनिवार को थाने पहुंची और गांव निवासी युवक के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि करीब एक हफ्ते पूर्व उसकी मुलाकात हरिद्वार के बहादराबाद में छपार क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। महिला के अनुसार उसके माता-पिता व पति की मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह हरिद्वार में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहने के लिए आई हुई है। पीड़िता आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ छपार ले आया। यहां लाने के बाद आरोपी ने पांच दिन तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यौन शोषण करने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार करते हुए उसे शनिवार सुबह मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed