{"_id":"5b142a754f1c1ba96e8b61ad","slug":"171528048245-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगराजपुर में नशेड़ी ने मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगराजपुर में नशेड़ी ने मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगराजपुर में नशेड़ी ने मूर्ति खंडित की
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
गांव बेगराजपुर में दूसरे समुदाय के नशेड़ी युवक ने डंडा मारकर निर्माणाधीन मूर्ति खंडित कर दी। इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। दो संप्रदाय के बीच का मामला होने के कारण गांव में तनाव के हालात पैदा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने आरोपी नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।।
मंसूरपुर के गांव बेगराजपुर में जाहरवीर गोगा की मूर्ति का निर्माण कार्य चल रहा है। मूर्ति बनकर तैयार हो गई चुकी है, उस पर अभी तक पेंट नहीं हुआ है। रविवार की सुबह गांव निवासी दूसरे समुदाय के सोनू पुत्र रशीद ने नशे की हालत में डंडा मारकर मूर्ति खंडित कर दी। मूर्ति तोड़ने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। गांव में तनाव के हालत बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांव में ग्राम प्रधान मनोज कुमार तथा जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर सीमेंट से मूर्ति का टूटा हाथ चिपकवा दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस तरह से पुलिस ने समय रहते गांव के हालात बिगडने से बचा लिए। गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।