{"_id":"5aea0e174f1c1b350a8b7bd1","slug":"171525288471-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कठुआ कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
Updated Thu, 03 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ कांड की सीबीआई जांच कराएं
मीरापुर। तहसील जानसठ में कार्यरत अधिवक्ता नाहर सिंह ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजे पत्र में कठुआ कांड की सीबीआई से जांच कराने की गुहार लगाई है। इस कांड से देश में ही नहीं, अपितु पूरी दुनिया में गलत संदेश गया है। इस कांड के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। इसके लिए सीबीआई से जांच कराना आवश्यक है। फिलहाल केस की जांच जम्मू-कश्मीर की एसआईटी कर रही है। इस कांड का आरोपी विशाल जंगोत्रा मीरापुर के आकांक्षा कालेज का छात्र है। 9 जनवरी से 30 जनवरी तक चली विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में विशाल की उपस्थिति से स्पष्ट होता है कि एसआईटी इस कांड को खोलने में विफल है। अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश से अपील की है कि इस जघन्य कांड में लिप्त सही अपराधी ही जेल जाए।
नौ लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा
मीरापुर। विद्युत निगम के अवर अभियंता विनीत कुमार सैनी ने कस्बे के कई मोहल्लों में छापामारी कर अवैध रूप से बिजली प्रयोग कर रहे नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी बिजली के बकायेदार हैं। सूचना के बावजूद भी कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाए गए हैं। इस अभियान में पंकज सैनी, वजीर हैदर, नाजिम आदि शामिल रहे।
दो आरोपियों को जेल भेजा
मीरापुर। पुलिस ने गांव संभलहेड़ा निवासी अनिल मियां खां व विनोद को अवैध धंधे में सक्रिय होने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़े गए लोगों से नगदी व अवैध धंधे से संबंधित कागजात भी बरामद किए गए हैं।