फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बहनों के शव मिलने की अफवाह से हड़कंप मचा

बहनों के शव मिलने की अफवाह से हड़कंप मचा

Thu, 03 May 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहनों के शव मिलने की अफवाह से हड़कंप मचा
बहनों के शव मिलने की अफवाह से हड़कंप मचा
विज्ञापन

जानसठ।
गांव सलारपुर में दो किशोरी बहन अचानक लापता हो गई। किशोरियों के जंगल में शव मिलने की अफवाह से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस व ग्रामीणों ने किशोरियों के शवों को तलाश किए। बाद में पता चला कि शव मिलने की अफवाह उड़ाई जा रही है। परिजनों ने दोनों किशोरियों को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका है। पिता ने गांव के युवक पर शक जाहिर करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गांव सलारपुर निवासी हाशिम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार को उसकी 15 व 16 वर्षीय दो पुत्रियां खेतों में मजदूरी करने गई थी, लेकिन दोनों बहन ना तो खेत पर पहुंची और न ही वापसी घर लौटी। परिजन उसी दिन से किशोरियों को तलाश करते हुए फिर रहे हैं। परिजनों ने दो किशोरियों के लापता होने की जानकारी बुधवार को पुलिस को दी। किशोरियों के लापता होने सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पिता ने गांव के युवक पर शक जताते हुए अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर बुधवार की सुबह से ही दोनों बहनों के शव जंगल में मिलने की अफवाह फैल रही थी। अफवाह को लेकर पुलिस ने जंगलों में दोनों किशोरियों की तलाश किया। पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की। इंस्पेक्टर आनंद मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनों के गायब होने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही तलाश कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

हिरण को कुत्तों से बचाया
छपार। हिरण को जंगली कुत्तों ने घायल कर दिया। उसने एक मकान में घुसकर जान बचाई। सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। बुधवार दोपहर के समय एक हिरण गांव दतियाना निवासी नय्यूम के घेर में घुस आया। उसके पीछे जंगली कुत्ते भी आ गए। किसान ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया। घायल अवस्था में हिरण को देखने वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। सूचना देने पर भी वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। मकान मालिक ही घायल हिरण की देखभाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed