{"_id":"5a9835f44f1c1b05738ba2fc","slug":"171519924724-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक प्रेम प्रसंग में महिला को लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक प्रेम प्रसंग में महिला को लेकर फरार
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
महिला की बरामदगी की गुहार लगाई
खतौली। युवक प्रेम प्रसंग के चलते महिला को लेकर फरार हो गया। युवक के परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। नगर निवासी युवक एक सप्ताह पूर्व अपने परिजनों से चंडीगढ़ में नौकरी करने को कहकर घर से निकला था। वह युवक अभी तक घर नहीं लौटा। पिता ने थाने में अपने पुत्र की गुमशुदगी की तहरीर भी दे दी थी। बृहस्पतिवार को युवक के परिजन थाने में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पता चला है कि उनका लड़का प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला को भगाकर ले गया है। परिजनों ने पुलिस ने बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों को थाने में बुलवाया। उनसे महिला के बारे में पूछताछ की। मोबाइल फोन करने पर भी दोनों से संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस ने परिजनों को युवक की बरामदगी का आश्वासन दिया है।