{"_id":"59f62df94f1c1b6d548b99d9","slug":"171509305849-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद समेत तीन का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद समेत तीन का शांतिभंग में चालान
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)।
गांव भनवाड़ा में विवाहिता को परेशान करने को लेकर दामाद के साथ विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी शराफत ने ढाई वर्ष पूर्व पुत्री इमराना का निकाह तितावी क्षेत्र के गांव छतैला निवासी फारुख पुत्र निजामुद्दीन के साथ किया था। पति और पत्नी के बीच विवाद के चलते अब इमराना घर पर ही रह रही थी। शराफात का दामाद फारुख पत्नी इमराना को लेने के लिए ससुराल भनवाड़ा आया हुआ था। विवाहिता के पिता के अनुसार फारुख उसकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। जिस कारण वह पुत्री को ससुराल भेजने को राजी नहीं था। इस बात को लेकर कई दिन पहले दोनों पक्षों में रुपये देने की बात पर फैसला भी हो गया था। अब रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में फिर से विवाद हुआ। विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इमरान पुत्र शराफत और दूसरे पक्ष से दामाद फारुख एवं उसके भाई मुबारिक पुत्रगण निजामुद्दीन को शांतिभंग में चालान कर दिया।