फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर  किया यौन शोषण
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। एक विवाहिता ने अपने प्रेमी पर शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर तितावी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी अक्तूबर 2004 में क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। इसी दौरान महिला का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग हो गया। जानकारी मिलने पर काफी हंगामा हुआ। दोनों पक्षों की पंचायत हुई, जिसमें महिला ने अपने प्रेमी के संग रहने की इच्छा जताई थी। प्रेमी ने भी उसका हाथ थामने की बात पंचायत में कही थी। इसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग दिल्ली रहने लगी थी। महिला का आरोप है कि प्रेमी उससे शादी करने का आश्वासन देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इसी दौरान उसे पता चला कि उसका प्रेमी कहीं और अपनी शादी करने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी ने महिला का उसके पति से भी तलाक करवा दिया था। महिला ने प्रेमी के विरुद्ध महिला थाने में धोखा देने और यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर प्रेमी ने मई 2017 में शादी करने का वादा किया। आरोप है कि अब उसका प्रेमी उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र पर तितावी पुलिस को जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed